mukhyamantri sukanya yojana jharkhand 2023 | savitri bai phule kishore samridhi yojana

mukhyamantri sukanya yojana jharkhand in hindi | jharkhand mukhyamantri sukanya yoajan | सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना झारखण्ड 2023 | mukhyamantri sukanya yojana jharkhand pdf , apply online form mukhyamanri sukanya yojana form download

मुख्यमंत्री सुकन्या योजना क्या है :- यह योजना राज्य के महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के माध्यम से शुरू की गई है, इस योजना के अंतर्गत अंत्योदय कार्ड धारक परिवार व SECC-2011 मे शामिल परिवारों की बालिकाओ को चरणबद्ध तरीके से किस्तों के रूप में जन्म से 18 साल तक आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है

झारखंड में बाल विवाह पर रोक लगाने और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए राज्य के महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा 24 फरवरी 2019 को मुख्यमंत्री सुकन्या योजना को शुरू किया गया है

open lpg gas agency dealership in 2023 |  LPG cylender ki Dealership कैसे ले!

Mukhyamantri Sukanya Yojana Jharkhand 2023

आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से Mukhyamantri Sukanya Yojana Jharkhand 2023 के बारे में विस्तारपूर्वक बताने जा रहे हैं। कि सरकार का इस योजना को शुरू करने का क्या उद्देश्य है, राज्य की बालिकाओं को इसका क्या लाभ मिलेगा एवं योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया आदि।

इस योजना का आरंभ सन 2019 में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी के द्वारा किया गया था। अब वर्तमान में  कैबिनेट के द्वारा 24 अगस्त 2022 को मुख्यमंत्री सुकन्या योजना झारखंड के नाम में संशोधन के प्रस्ताव पर मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इस संशोधन के पश्चात इस योजना का नाम सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना कर दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत अब राज्य सरकार द्वारा ऐसी बालिकाएं जो अपना नामांकन कक्षा 8 व कक्षा 9 में कराती है तो उन्हें 2500 रुपए, तथा कक्षा 10, 11, 12 में नामांकन पर 5000 रुपए प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त बालिका की उम्र 18 से 19 साल पूर्ण होने पर Mukhyamantri Sukanya Yojana Jharkhand के माध्यम से उसे एक मुश्त 20000 रुपए की राशि अनुदान के रूप में प्रदान की जाएगी।

सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि को शरू करने के कारण

Mukhyamantri Sukanya Yojana Jharkhand 2023 के माध्यम से राज्य में बाल विवाह पर रोक लगेगी और बालिकाओं की शिक्षित दर में वृद्धि आएगी। जिससे झारखंड देश के सामने एक शिक्षित विकासशील राज्य बनकर उभरेगा।

मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का मुख्य उद्देश्य झारखंड राज्य में हो रहे बाल विवाह को रोकना है तथा उन्हें आर्थिक सहायता राशि शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रदान करना है। इस योजना का लाभ SECC- 2011 और अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की बेटियों को राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा झारखंड राज्य में  अभी भी ऐसे गरीब परिवार मौजूद है जोकि अपनी आर्थिक स्थिति कमज़ोर होने की वजह से बेटियों को अच्छी शिक्षा प्राप्त कराने में असमर्थ होते है, और उनका बाल विवाह कर देते है इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री जी के द्वारा Mukhyamantri Sukanya Yojana Jharkhand 2022 को आरंभ किया गया है। इस योजना के जरिए से राज्य की सभी बालिकाएं शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम होंगी, और भविष्य में वह आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकेगी, जिससे उनका जीवन यापन भी बेहतर तरीके से होगा

Mukhyamantri Sukanya Yojana Jharkhand के लाभ तथा विशेषताएं 

  1. सन 2019 मे झारखंड के मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी के द्वारा अपने राज्य में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना झारखंड 2022 को आरम्भ किया गया था। 
  2. वर्तमान में इस योजना के नाम में संशोधन कर 24 अगस्त 2022 को इसका नाम सावित्रीबाई फुले किशोरी संवृद्धि योजना कर दिया गया है। 
  3. वह बालिकाएं जो इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने की पात्र है उन्हें इस योजना का लाभ चरणबद्ध तरीके से किस्तों के रूप में कक्षा 8 से लेकर 18 तक की आयु होने तक प्रदान किया जाएगा। 
  4. इसके अतिरिक्त Mukhyamantri Sukanya Yojana Jharkhand 2022 का लाभ राज्य के करीब 37 लाख परिवारों की बालिकाओ को प्रदान किया जाएगा। 
  5. राज्य सरकार द्वारा 10 लाख अंत्योदय परिवारों की बेटियों को इस योजना के लिए लाभार्थी बनाया जाएगा तथा SECC-2011 सामाजिक- आर्थिक स्थिति के आधार पर शामिल करीब 27‌ लाख परिवारों की बालिकाओ को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। 
  6. इसके अंतर्गत जब हितग्राही बालिका की उम्र 18 साल हो जाती है तो राज्य सरकार द्वारा सभी बालिकाओ को उच्च शिक्षा या शादी करने हेतु 20000 की एकमुश्त सहायता राशि प्रदान की जाती है। 
  7. मुख्यमंत्री सुकन्या योजना झारखंड 2022 के जरिए से हितग्राही बालिका के बैंक खातों में सीधे ही आर्थिक सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है, इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक बालिका का स्वंय बैंक खाता होना आवश्यक है। 
  8. झारखण्ड राज्य में देवघर, गोड्डा, कोडरमा, गिरिडीह, पलामू आदि ऐसे जिले है जहां पर अपनी बालिकाओ की शादी 18 साल की आयु पूर्ण होने से पूर्व कर दी जाती है, उन जिलों में बाल विवाह पर लगाने के लिए ही इस योजना को शुरू किया गया है। 
  9. इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया को ऑफलाइन किया गया है, जो भी बालिकाएं इस योजना के तहत आवेदन करना चाहती है तो वह अपने  जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कार्यालय तथा स्कूल,प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से संपर्क करके सफलतापूर्वक आवेदन कर सकती है।

मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के लिए क्या करना होगा

राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत आवेदन ऑफलाइन माध्यम से करवाएं जाते है और  प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता की धनराशि लाभार्थी बेटी के बैंक खाते में सीधे डीबीडी के माध्यम से हस्तांतरित की जाती है। Mukhymantri Sukanya Yojana Jharkhand 2023 के तहत आवेदन करने के लिए बालिकाओं को अपने स्कूल,प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कार्यालय से संपर्क करके किया जा सकता है।

Mukhyamantri Sukanya Yojana Jharkhand importent points

Mukhyamantri Sukanya Yojana Jharkhand Highlights

योजना का नाममुख्यमंत्री सुकन्या योजना
शुरू की गईपूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी के द्वारा
आरंभ वर्षवर्ष 2019
लाभार्थीSecc-2011 और अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की बेटियां
उद्देश्यआर्थिक सहायता प्रदान करना
कुल किस्तें6 किस्तें
कुल आर्थिक सहायता₹40000 रु
साल2023
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन

Mukhyamantri Sukanya Yojana Jharkhand 2022 पात्रता मानदंड 

  1. इस योजना के तहत आवेदन करने की इच्छुक बालिका झारखंड राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए। 
  2. इसके अंतर्गत secc-2011 सामाजिक आर्थिक स्थिति के आधार पर शामिल परिवारों की बालिकाओ को ही इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने का पात्र माना जाएगा। 
  3. मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अंत्योदय कार्डधारक परिवारों की बालिकाएं भी पात्र होंगी। 
  4. ऐसी बालिकाएं जिनका विवाह 18 साल की उम्र पूर्ण होने से पहले कर दिया जाता है वह इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए पात्र नहीं होंगी, और उनको प्रदान किया जाने वाला लाभ बीच में ही रोक दिया जाएगा। 
  5. इसके अतिरिक्त 20000 की एकमुश्त राशि बालिका को सिर्फ 18 साल की उम्र पूर्ण होने के बाद ही प्रदान की जाएगी इसके विपरीत यदि किसी बालिका का विवाह 18 साल की आयु पूरी होने से पहले हो जाता है तो ऐसी स्थिति में बालिका को 20000 रुपए की एकमुश्त राशि नहीं प्रदान की जाएगी। 
  6. इसके अलावा इस योजना का लाभ उन्ही बालिकाओ को प्रदान किया जाएगा जिनका खुद का बैंक खाता होगा। 
  7. लाभार्थी कन्या का बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक हो 

मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1. निवास प्रमाण पत्र
  2. बैंक खाता विवरण
  3. आय प्रमाण पत्र
  4. बालिका का आधार कार्ड
  5. जन्म प्रमाण पत्र
  6. स्कूल जाने का प्रमाण पत्र

योजना के तहत मिलने वाले राशि का विवरण:

चरण (Step)राशि रुपये में (Rs.)
आठवीं कक्षा में2,500/-
नवीं क्लास2,500/-
दसवीं कक्षा5,000/-
11वीं क्लास5,000/-
बारहवीं कक्षा5,000/-
बालिका का 18 वर्ष पूरा होने पर20,000/-
कुल राशि 40,000/-

Mukhyamantri Sukanya Yojana से होने वाले लाभ- 

झारखण्ड के बालिकाओं के लिए ये योजना काफी सहायक है। इस योजना से होने वाले लाभ के कुछ बिंदु निम्न प्रकार है-

  1. आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को राहत मिलेगा।
  2. बालिकाओं के शिक्षा में बढ़त्तरी होगी।
  3. बालिकाओं के प्रगति और शक्तिकरण मजबूत होगा।
  4. समाज में कन्या के प्रति और अधिक सम्मान बढ़ेगा।
  5. शिक्षा और आर्थिक विकास में सहायक होगा।
  6. बालिकाओं का बाल विवाह रुकेगा।
  7. बालिकाओं का स्कूल जाने में रूचि बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री सुकन्या योजना झारखंड के अंतर्गत आवेदन कैसे करें

प दिए गए आसान से चरणों के द्वारा मुख्यमंत्री सुकन्या योजना झारखंड के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन की प्रकिया को पूरा कर सकते हैं।

  • बसे पहले आपको यहां दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकालना है।
Mukhymantri Sukanya Yojana Jharkhand
  • अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां को ध्यानपूर्वक पढ़कर दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको फॉर्म से सभी आवश्यक दस्तावेजों को अटैच करना है।
  • अब आपको फॉर्म को प्रखंड विकास पदाधिकारी और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के कार्यालय में जाकर जमा कर देना है।
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत अपना आवेदन कर सकते हैं।

official address :-

Directorate, Municipal Administration, Urban Development & Housing Department
3rd Floor, FFP Building, Dhurwa, Govt. of Jharkhand, Ranchi-834004, Jharkhand

official phone :-

 0651-2401955

mukhyamanri sukanya yojana form download kaise karen

sabse pahle aapko is link par click karke mukhyamanri sukanya yojana form download ka form download kar sakte hai jo hamari website par hai

मुख़्यमंत्री सुकन्या योजना झारखण्ड क्या है

झारखण्ड के बेटियों के लिए ये योजना बहुत आवश्यकता थी। भारत में आज भी लिंग अनुपात में काफी अंतर है। बालिकाओं की संख्या लड़कों की तुलना में कम ही है। जिसका असर हमे समाज में दिखने को भी मिलता है। देश के बेटियों के लिए इस तरह के योजना से लड़कियों का मनोबल अधिक बढ़ेगा। बालिकाओं के लिए ये योजना शिक्षा में,दैनिक जीवन,शादी आदि में भी सहायक साबित होगी। जो अपनी बालिकाओं को अच्छे से शिक्षा प्राप्त नहीं करवाते हैं और उनका बाल विवाह कर देते हैं। जिसके कारण बालिकाओं को एक कठिनाई भरा जीवन व्यतीत करना पड़ता है। लेकिन अब मुख्यमंत्री सुकन्या योजना 2023 के माध्यम से आर्थिक सहायता प्राप्त करके लड़कियां शिक्षा ग्रहण करने की हकदार बनेगी

मुख़्यमंत्री सुकन्या योजना झारखण्ड form kaise download karen

फॉर्म को डाउनलोड करे-
योजना नाम बदल जाने के पश्चात नया फॉर्म को ही आवेदन के रूप में स्वीकार किया जायेगा। परन्तु हमनें दोनों फॉर्म को यहाँ उपलब्ध कराया है। जिसे डाउनलोड एवं प्रिंट करने के बाद फॉर्म को भर सकते है।
सावित्री बाई फुले योजना फॉर्म
Get Here
सुकन्या योजना फॉर्म
Click Here

jharkhand sukanya yojana ke ऑफलाइन फॉर्म को कहाँ जमा करना होगा

भरे हुए ऑफलाइन फॉर्म को आंगनवाड़ी केंद्र या ब्लॉक में जमा कर सकते है।
ब आपको फॉर्म को प्रखंड विकास पदाधिकारी और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के कार्यालय में जाकर जमा कर देना है।

Leave a Comment

%d bloggers like this: