akanksha dubey commited suicide : – भोजपुरी इंडस्ट्री की जनि मानी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने रविवार को वाराणसी के सारनाथ के एक होटल में सुसाइड कर लिया। उनका शव होटल के 105 नंबर कमरे में पंखे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। सुसाइड की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। आकांक्षा भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर गांव की रहने वाली थीं। वह शुक्रवार रात शूटिंग के बाद होटल में गई थीं और सुबह उनका शव फंदे से लटकता मिला। अभी यह संदेह में की यह सुसाइड है या मर्डर है।

समर सिंह में आकांक्षा दुबे के सुसाइड के बाद चुप्पी तोड़ दी है उन्होंने बताया की उनका कुछ दिनों पहले ब्रेकअप हो चूका था परन्तु उनके रिश्ते में कोई ऐसी दरार नहीं थी वो दोनों अपनी लाइफ से खुश थे
पुलिस के आने पर मैनेजर ने खोला दरवाजा
रविवार को सुबह मेकअप मैन ने आकांक्षा दूबे को फोन किया। फोन न उठाने पर मेकअप मैन होटल पहुंचा। जहां दरवाजा बंद था। होटलकर्मियों ने मेकअप मैन से आकांक्षा के सुबह से नाश्ते के लिए ऑर्डर न देने की जानकारी दी। इसके बाद होटलकर्मियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई रिस्पॉन्स नहीं आया, तो पुलिस को बुलाया गया

पुलिस की मौजूदगी में मास्टर चाबी से मैनेजर ने दरवाजा खोला। इसके बाद उनका शव पंखे से लटका था। ACP सारनाथ ने अभिनेत्री के मोबाइल समेत अन्य चीजों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं उनके नंबर की काल डिटेल भी निकाली जा रही है।
सुसाइड के कुछ घंटे बाद ही रिलीज हुआ भोजपुरी सॉन्ग
सुसाइड के कुछ घंटे बाद ही एक्ट्रेस का आखिरी गाना रिलीज हुआ। गाने का टाइटल है ‘ये आरा कभी हारा नहीं।’ गाने के वीडियो को भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और आकांक्षा पर फिल्माया गया है। गाने के बोल जावेद अख्तर और इमामुद्दीन के हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है।

akanksha dubey commited suicide सुसाइड से पहले इंस्टा पर किया था लाइव
यहीं नहीं, सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर लाइव अभिनेत्री फूट-फूटकर रोते हुए नजर आई थीं। फिलहाल वीडियो डिलीट हो चुका है। इसके अलावा देर रात अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने भोजपुरी सॉन्ग ‘हिलोर मारे’ पर शीशे के सामने बेली डांस किया था। अभिनेत्री ने कुछ दिन पहले वैलेंटाइन डे पर अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था। उन्होंने अपने को-स्टार समर सिंह के साथ फोटो पोस्ट करते हुए हैप्पी वैलेंटाइन्स डे लिखा था।
सोशल मीडिया पोस्ट से धोखा मिलने के संकेत
सुसाइड के बाद आकांक्षा का एक पुराना पोस्ट वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था, ‘मोहब्बत तो तुझसे थी, लेकिन तेरी मोहब्बत ने जोर से खींच के तमाचा मार ही दिया मुझे।’ उनकी फोटोज पर यूजर्स ने कमेंट्स भी किया था कि आखिर किसने उन्हें धोखा दे दिया?
22 मार्च को होटल में पहुंची थी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे
SP ज्ञानप्रकाश राय ने बताया, ”होटल सोमेंद्र के रूम नंबर 105 में रविवार सुबह एक महिला के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। जानकारी पर पता चला कि भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आकर रुकी थी। वह शूटिंग के सिलसिले में बनारस आई थी। 22 मार्च की रात होलत में आकर रुकी थीं।उनके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। उनका परिवार काफी समय से महाराष्ट्र में परिवार रहता है। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच की जा रही है।
2019 में किया था फिल्मों में डेब्यू

आकांक्षा दुबे भोजपुरी की जानी मानी एक्ट्रेस थीं। भदोही में 1996 में जन्मी आकांक्षा ने अपने करियर की शुरुआत टिकटॉक और इंस्टाग्राम से शॉर्ट वीडियो से किया था। इसके बाद भोजपुरी फिल्मों में लोकप्रियता पाई। अभिनेत्री ने 2019 में फिल्म ‘मेरी जंग मेरा फैसला’ से डेब्यू किया था।
इस फिल्म में उन्होंने कैमियो किया था, लेकिन छोटे से रोल में उनको ऑडियंस को काफी प्रभावित किया था। इसके बाद आकांक्षा ने ‘वीरों के वीर’ , मुझसे शादी करोगी और ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ नाम की फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा कई एल्बम वीडियो भी काम किया था।
आकांक्षा को IPS बनाना चाहते थे पिता
आकांक्षा दुबे 3 साल की उम्र में पेरेंट्स के साथ मुंबई शिफ्ट हुई थीं। उनके पेरेंट्स उन्हें IPS अफसर बनाना चाहते थे, लेकिन उनका मन डांस और एक्टिंग लगाता था। इसलिए उन्होंने परिजनों को किसी तरह से राजी किया और फिल्मी दुनिया में आ गईं। चर्चा है कि भोजपुरी इंडस्ट्री के एक प्रसिद्ध गायक का अफेयर था। मगर कुछ दिन पहले दोनों को ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद से आकांक्षा परेशान रहती थीं। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है।