ragistration form ladli bahna yojana 2023

ladli bahna yojana 2023 :- महिलाओ के कल्याण और उठान के लिए समय समय पर सरकार द्वारा नयी नयी योजनाए चलाई जाती है और अब MP में महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा महिलाओं के लिए मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना 2023 लागू करने की घोषणा की गई है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा शनिवार को नर्मदा जयंती के अवसर पर सीहोर जिले के गौरव दिवस और नर्मदा पुरम गौरव दिवस कार्यक्रम में एमपी लाडली बहना योजना को आरंभ करने का ऐलान किया गया है। मध्यप्रदेश में लाडली लक्ष्मी योजना की तरह ही MP लाडली बहना योजना का संचालन किया जाएगा।

MP kisan karz mafi yojana 2023 | जय किसान फसल ऋण माफी योजना 2023

ladli bahna yojana 2023 :- इस योजना के तहत राज्य की निम्न मध्यमवर्गीय और गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत राज्य की बहनों को प्रतिवर्ष 12000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। अगर आप मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना 2023 से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

इस लेख के माध्यम से हम आपको MP Ladli Bahana Yojana Registration Form 2023, Apply Online, एमपी लाडली बहना योजना क्या है, ladli bahna yojana 2023 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, पात्रता एवं लाभ देखें, Ladli Behna Yojana Online फॉर्म के बारे में जानकारी देंगे।

ladli bahna yojana 2023

overview of ladli bahna yojana 2023

योजना का नामLadli Bahna Yojana
शुरू किया गयामध्य प्रदेश सरकार द्वारा
लाभबहनों के लिए आर्थिक मदद
लाभार्थीमध्य प्रदेश के बहने
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन और ऑफलाइन (25 मार्च से शुरू)
आधिकारिक वेबसाइटclick here
ladli bahna yojana 2023

MP Ladli Bahana Yojana 2023

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा नर्मदा जयंती के अवसर पर राज्य की गरीब बहनों के लिए MP लाडली बहना योजना 2023 को शुरू करने की घोषणा की गई है। इस योजना के तहत राज्य की निम्न मध्यम वर्ग की बहनों और गरीब महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा प्रतिमाह आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

यह आर्थिक सहायता राशि गरीब बहनों को 1000 रूपए प्रतिमाह प्रदान की जाएगी। यानी इस तरह 1 वर्ष में इस योजना के तहत महिलाओं को 12000 रुपए की धनराशि वितरित की जाएगी। जोकि लाभार्थी बहनों के सीधे बैंक खातों में अंतरित की जाएगी।

ladli bahna yojana 2023 के उद्देश्य

मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना के पीछे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी का मुख्य उद्देश्य ये है की राज्य की बहनों को वित्तीय सहायता प्रदान करके उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत बहनों को हर महीने 1000 रुपये कुल 12000 रुपये प्रति वर्ष मिलेंगे।

यह राशि लाभार्थी महिलाओं को उनकी जरूरी खर्च्च का ख्याल रखने में मदद करेगी।

ladli bahna yojana 2023 के लाभ व विशेषताएं

  • इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा 5 बर्ष में 60000 करोड़ की राशि पात्र बहनों के बीच आबंटित किया जाएगा।
  • निम्न बर्ग के साथ साथ मध्यम बर्ग की महिलाओं को आर्थिक सहायता इस योजना के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।
  • Ladli Bahana Yojana के तहत हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • यदि महिला बुजुर्ग (60 वर्ष से अधिक आयु) है तो उन्हें वृद्धावस्था पेंशन योजना की ₹600 के साथ इस योजना के ₹400 भी दी जाएगी।
  • योजना से मिलने वाली धनराशि मध्य प्रदेश की लाडली बहना की आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगी।
  • ऑफलाइन तरीकों से आसान पंजीकरण प्रक्रिया।
  • हर लाडली बहन योजना लाभार्थी के खाते में हर महीने की 10 तारीख को पैसा पहुंच जाएगा।
  • इस योजना से मध्य प्रदेश की बहनें आत्मनिर्भर बन पाएंगे।
  • फॉर्म होली ओर रंगपंचमी के बाद 25 मार्च से अप्रैल 2023 के अंत तक भरे जाएंगे।
  • मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के चयनित उम्मीदवारों को हर महीने की 10 तारीख को उनके बैंक खाते में 1000 रुपये मिलेंगे।
  • निम्न वर्ग की सभी बहनों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • केवल मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए ही इस योजना को आरंभ किया जा रहा है।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेगी।
  • लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में आर्थिक सहायता धनराशि का वितरण किया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
  • मुख्यमंत्री द्वारा इस योजना को आरंभ करने का मुख्य लक्ष्य महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।

mukhyamantri solar pump yojana 2023 | किसान ऐसे उठाये फ्री सोलर पंप का लाभ

ladli bahna yojana 2023 के लिए पात्रता

ladli bahna yojana 2023 :-

  • इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश की बहनें ही ले सकते हैं।
  • 23 से 60 वर्ष तक आयु की महिला इस योजना का लाभ उठा सकती है।
  • मध्य प्रदेश की गरीब और निम्न मध्यमवर्गीय परिवार की महिला Ladli Behna Yojana के पात्र होंगे।
  • इस योजना में विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्त महिलाएं भी शामिल हैं।
  • बहन के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रुपये से कम हो।
  • आपके पास 5 एकड़ से कम कृषि भूमि होनी चाहिए।
  • मध्यप्रदेश सरकार के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की सभी लाडली बहना इस योजना के लिए पात्र माने जाएंगे।

ladli bahna yojana 2023 के लिए कौन आवेदन नहीं कर सकता है

आप नीचे दिए गए कारणों से Mukhyamantri ladli bahna yojana 2023 में आवेदन करने के लिए अपात्र हो सकते हैं। कृपया ध्यान से पढ़ें।

  • परिवार की कोई भी सदस्य आयकरदाता हो।
  • यदि आपके परिवार में किसी के पास भारत सरकार या राज्य सरकार की किसी भी प्रकार की सरकारी नौकरी है या सरकार से पेंशन प्राप्त कर रहा है।
  • यदि आप स्वयं किसी सरकारी योजना से मासिक 1000 रुपये या उससे अधिक का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
  • अगर आपके परिवार में कोई वर्तमान अथवा भूतपूर्व विधायक या सांसद है, तो आपको लाड़ली बहना योजना 2023 का लाभ नहीं मिल सकता है।।
  • यदि आपके परिवार में किसी के नाम से चौपहिया वाहन (ट्रैक्टर सहित) पंजीकृत है।

ladli bahna yojana 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • परिवार की समग्र आईडी और स्वयं की समग्र आईडी
  • आधार कार्ड (बैंक खाते से लिंक होना चाहिए)
  • समग्र में e-KYC
  • समग्र एवं आधार में हिताग्राही की जानकारी समान होना चाहिए।
  • एमपी लाडली बहना योजना योजना के लिए आय प्रमाण पत्र एवं मूल निवासी प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है।
  • सव अपडेट कार्य (आधार / समग्र / e-KYC) 25 मार्च 2023 के पूर्व करा लें।

ladli bahna yojana 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन

अगर आप मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना के लिए आवेदन करके इसका लाभ लेना चाहते हैं तो आपको बतादें की आवेदन 25 मार्च से शुरू होगी। चयनित उम्मीदवारों को 10 जून से शुरू होकर हर महीने की 10 तारीख को उनके बैंक खाते में 1000 रुपये मिलेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा अभी इसका सिर्फ घोषणा किया गया है। सरकार ने इस योजना के तहत आवेदन पत्र भरने के लिए शिविर आयोजित करने की घोषणा की है। Madhya Pradesh ladli bahna yojana 2023 के तहत हर पात्र लाभार्थी अपने पंचायत के कैंप में आवेदन पत्र भर सकता है।

ग्राम पंचायत कार्यालय में जाके वहां के अधिकारियों से बात करें।
पंजीकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक विवरण और दस्तावेज प्रदान करें।
ग्राम पंचायत अधिकारियों की मदद से आधार e-KYC प्रक्रिया को पूरा करें।
एक बार आपका पंजीकरण पूरा हो जाने के बाद, आपको अधिकारियों द्वारा सूचित कर दिया जाएगा।
एमपी लाडली बहना योजना के लिए कोई भी आधीकारिक वैबसाइट www.cmladlibahna.mp.gov.in है। लेकिन अभी तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। जब भी इसको लेके कोई भी अपडेट आयेगा उसकी सारी जानकारी सबसे पहले आपको हमारे वेबसाइट में मिल जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन को लेके जो भी स्टेप्स होंगी हम आपको सारी स्टेप्स के साथ बताएँगे। जिसे फलो करके आप MP Ladli Behna Yojana के लिए Online Registration कर सकेंगे।

मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना में कब क्या होगा?

योजना का सुभारंभ – 5 मार्च 2023
आवेदन की प्रारंभ तिथि – 25 मार्च 2023
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 30 अप्रैल
Ladli Behna Yojna सूची जारी दिनांक – 1 मई
अंतिम सूची पर प्राप्त आपत्तियों की अवधि – 1 मई से 15 मई तक
आपत्ति निराकरन हेतु अवधि – 16 मई से 30 मई तक
अंतिम सूची जारी करने का दिनांक – 31 मई
योजना की प्रथम राशि अंतरण – 10 जून 2023 तक
आगामी माहों में भुगतान हेतु नियत तिथि – प्रत्येक माह की 10 तारीख

ज्यादा जानकारी के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े

Leave a Comment

%d bloggers like this: